होम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से AICC सदस्य नियुक्त, गहलोत समर्थकों का दबदबा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2023 10:32 PM

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से AICC सदस्य नियुक्त, गहलोत समर्थकों का दबदबा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से AICC सदस्य नियुक्त, गहलोत समर्थकों का दबदबा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से AICC सदस्य नियुक्त, गहलोत समर्थकों का दबदबा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से AICC सदस्य नियुक्त किए गए है। पीपीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मंत्रियों को भी नियुक्त किया गया है।

डोटासरा ने कहा- 55 इलेक्टेड और 20 को- आॅप्टेड सदस्यों की नियुक्ति हुई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासार ने सदस्यों को बधाई दी है। डोटासार के ट्वीट के अनुसार अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी। गोविंद सिंह डोटासरा, जितेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह मीना, अभिषेक मनु सिंघवी, रामेश्वर लाल डूडी, लालचंद कटारिया, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, मोहन प्रकाश, पवन खेड़ा, धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, जुबेर खान, नीरड डांगी, भजनलाल जाटव, महेंद्र जीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, राजेंद्र यादव, मुरारी लाल मीना, गुरमीत सिंह कन्नूर, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र बिधूड़ी, रोहित बोहरा को सदस्य बनाया गया है। सूची में गहलोत समर्थकों को दबदबा देखा जा सकता है।

गहलोत की धुर विरोधी मदेरणा को मिली जगह

इसी प्रकार चेतन सिंह चौधरी, सुदर्शन सिंह रावत, दानिश अबरार, हाकिम अली, दिव्या मदेरणा, कृष्णा पूनिया, इंदिरा मीना, गणेश घोघरा, पुखराज पाराशर, वैभव गहलोत, सीताराम अग्रवाल, ललित तूनेवाल, जसंवत गुर्जर, आर सी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, रेहाना रियाज, दिनेश खोड़निया, हेम सिंह शक्तावत, अभिषेक चौधरी, सीताराम लांबा, संजीत सिहाग, विजय जांगिड, सुखराम विश्नोई, भंवरसिंह भाटी, मंजू देवी मेघवाल, अमीन खान, प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, प्रशांत बैरवा, जगदीश जांगिड़, अमित चाचाण, इंद्राज गुर्जर, संदीप सिंह चौधरी, ताराचंद भगौरा, विजेंद्र सिंह सिद्दू, नसीम अख्तर, पुष्पेंद्र भारद्वाज, देशराज मीना, मूलचंद मीना, रफीक खान, बीडी कल्ला और रुकसमणि कुमारी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

गहलोत समर्थक मंत्रियों को नहीं मली जगह

खास बात यह है कि गहलोत समर्थक माने जाने वाले मंत्री महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ को सदस्य नहीं बनाया गया है। जबकि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को सदस्य नहीं बनाया गया है। इसी प्रकार पायलट की बगावत के समय गहलोत का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों को भी एआईसीसी का सदस्या नहीं बनाया गया है। गहलोत समर्थक माने जाने वाले मंत्री जोशी और धारीवाल ने पिछले साल 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बहिष्कार किया था। पार्टी आलाकमान ने इन्हें नोटिस भी दिया था। पायलट कैंप ऐक्शन लेने की मांग करता रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)