होम प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रोए थे विराट कोहली! खुद को कर लिया था कमरे में बंद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2023 09:02 PM

प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रोए थे विराट कोहली! खुद को कर लिया था कमरे में बंद

प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रोए थे विराट कोहली! खुद को कर लिया था कमरे में बंद

प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रोए थे विराट कोहली! खुद को कर लिया था कमरे में बंद

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में व्यस्त है.

उन्होंने 3 साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक बना डाला है लेकिन टेस्ट मैच में अब भी वह फॉर्म से जूझते दिखाई दे रहे है.
(AFP)

आज हम विराट कोहली के बारे में ऐसा किस्सा सुनाएंगे जिसपर आपको शायद ही यकीन हो. दरअसल, विराट कोहली को एक बार प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी जिसके बाद वह रूम बंद करके फुट-फूट कर रोने लगे थे.
(Virat Kohli Instagram)

गुजरात टाइटंस के एक क्रिकेटर प्रदीप सांगवान ने विराट कोहली से जुड़े इस मजेदार किस्से के बारे में बताया था. दरअसल, यह घटना तब की है जब विराट अंडर-17 टीम में खेला करते थे. (AP)

प्रदीप ने न्यूज24 से बातचीत में कहा था कि हम पंजाब में एक अंडर-17 मैच में खेल रहे थे. कोहली पिछली 2 से 3 पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे. हमारे कोच तब अजीत चौधरी थे जो विराट कोहली को 'चीकू' कहकर बुलाया करते थे. (BCCI)

प्रदीप सांगवान ने आगे कहा कि विराट हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ी थे और अजीत सर ने मजाकिया अंदाज में विराट से कहा कि वह अगले मैच में नहीं खेलेंगे. हम सभी इस शरारत में शामिल थे. (Instagram)

फिर टीम मीटिंग में अजीत सर ने विराट के नाम की घोषणा नहीं की और विराट अपने कमरे में गए और रोने लगे. उन्होंने सर को फोन किया और कहा कि मैंने 200 और 250 रन बनाए हैं. (Photo-Virat Kohli Facebook)

प्रदीप ने कहा ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने उस सीजन में बड़े स्कोर किए थे लेकिन हां वह पिछली 2-3 पारियों में जूझे. वह इतने भावुक हो गए कि उन्होंने राजकुमार सर (विराट के बचपन के कोच) को भी फोन किया.' हालांकि इसके बाद विराट कोहली को यह बता दिया गया कि उनके साथ टीम मेंबर्स ने मिलकर प्रैंक किया था

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)