होम रामचरितमानस विवाद के बाद अखिलेश यादव ने बदली रणनीति, दांव चल गया तो BJP को होगी मुश्किल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2023 10:12 PM

रामचरितमानस विवाद के बाद अखिलेश यादव ने बदली रणनीति, दांव चल गया तो BJP को होगी मुश्किल

रामचरितमानस विवाद के बाद अखिलेश यादव ने बदली रणनीति, दांव चल गया तो BJP को होगी मुश्किल

रामचरितमानस विवाद के बाद अखिलेश यादव ने बदली रणनीति, दांव चल गया तो BJP को होगी मुश्किल

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने सभी नेताओं और टीवी पैनलिस्ट को साम्प्रदायिक मुद्दों पर बहस से परहेज करने की हिदायत दी है. पार्टी के सचिव ने इसकी जानकारी दी.

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सभी कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और टीवी पैनलिस्ट को हिदायत दी है कि वे टीवी चैनलों पर होने वाली परिचर्चाओं के दौरान साम्प्रदायिक मुद्दों पर बहस करने से परहेज करें.

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) धार्मिक मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है, लिहाजा सपा नेता टीवी चैनलों पर धर्म से सम्बन्धित बहसों में मत उलझें. चौधरी ने कहा, ''वर्तमान शासन काल में महंगाई चरम पर है. बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है. भ्रष्टाचार बेलगाम है. किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग परेशान है. महिलाओं-बच्चियों को अपमानजनक हालात से गुजरना पड़ रहा है पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति व्याप्त है.''

बुनियादी मुद्दों से भटकाने की कोशिश- राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी ने बताया, ''सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है. हमें उनके बहकावे में नहीं आना है. इसलिए सभी को साम्प्रदायिक मुद्दों पर बहस से परहेज करना चाहिए.'' उन्होंने पार्टी नेताओं को जारी निर्देश में कहा ''हमें राजनीतिक चर्चा और बुनियादी सवालों पर ही अपना पूरा ध्यान रखना है. धार्मिक मुद्दा संवेदनशील है. हमें अनायास उससे सम्बन्धित बहसों में नहीं उलझना चाहिए.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)