होम 26 साल में चौथी बार, भारत-ऑस्ट्रेलिया में आर-पार, कौन जीतेगा दिल्ली का दरबार?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2023 09:54 PM

26 साल में चौथी बार, भारत-ऑस्ट्रेलिया में आर-पार, कौन जीतेगा दिल्ली का दरबार?

26 साल में चौथी बार, भारत-ऑस्ट्रेलिया में आर-पार, कौन जीतेगा दिल्ली का दरबार?

26 साल में चौथी बार, भारत-ऑस्ट्रेलिया में आर-पार, कौन जीतेगा दिल्ली का दरबार?

तैयारियां पूरी हैं, एक बार फिर दिल्ली का दरबार सजने वाला है और मुकाबले में उतरेंगी भारत-ऑस्ट्रेलिया. वही मैदान, जहां 26 साल और 4 महीने पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बुनियाद पड़ी थी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. (BCCI)
  इन 26 साल में ये सिर्फ चौथा मौका है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर उतरेंगी. पिछली 3 टक्करों में भारत ने 2 बार जीत दर्ज की, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. ऐसे में ये देखना है कि इस बार जीत किसकी झोली में आएगी और कौन इस मैच का नायक साबित होगा. (BCCI)
  1996 में दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक टेस्ट की सीरीज खेली गई थी, जिसने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत की थी. इस मैच में भारत ने चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था और पहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती. स्टार साबित हुए विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया, जिन्होंने पहली पारी में 152 रन बनाए. (AFP)
  इसके 12 साल बाद फिर कोटला में दोनों टीमें टकराईं लेकिन इस बार मुकाबला ड्रॉ रहा. ये अनिल कुंबले का आखिरी टेस्ट भी था. इस मैच में वीवीएस लक्ष्मण ने पहली पारी में नाबाद 200 रन और दूसरी में 59 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. (AFP)
  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोटला में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तीसरी टक्कर 2013 में हुई और इस बार रवींद्र जडेजा का जलवा दिखा. जडेजा ने पहली पारी में 2 और दूसरी में 5 विकेट लिए, जबकि 43 रन भी बनाए. भारत ने 6 विकेट से मैच के साथ 4-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)