होम इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, शुरू हो चुके हैं आवेदन
इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, शुरू हो चुके हैं आवेदन
अगर आप लंबे समय से बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इंडियन बैंक आपको अच्छा मौका दे रहा है। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 203 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू कर दी गई है। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।
जानें- पदों के बारे में
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 203 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद इस प्रकार हैं।
- फाइनेंशियल एनालिस्ट (क्रेडिट ऑफिसर) : 60 पद
- रिस्क ऑफिसर- 15 पद
- आईटी/ कंप्यूटर ऑफिसर-23 पद
- इंफोर्मेंशन सिक्योरिटी-07 पद
- मार्केटिंग सिक्योरिटी-13 पद
- Treasury ऑफिसर-20 पद
- फॉरेक्स ऑफिसर-10 पद
- इंडस्ट्री डेवलपमेंट ऑफिसर-50 पद
- एचआर ऑफिसर-05 पद
शैक्षणिक योग्यता
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
Indian Bank SO 2023 Notification- Direct Link
Indian Bank SO 2023 posts- Direct link to apply
आवेदन फीस
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्लूबीडी कैटेगरी के आवेदकों को 175 रुपये आवेदन फीस है, जबकि अन्य सभी आवेदकों के लिए 850 फीस है।
Indian Bank SO 2023 posts: ऐसे करना है आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर जाकर "Career tab" लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अब "Registration under RECRUITMENT OF SPECIALIST OFFICERS 2023" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
स्टेप 5- फॉर्म भरना शुरू करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।
स्टेप 6- अब आवेदन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
स्टेप 7- अब आप चाहें तो रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
ऐसे होगा सिलेक्शन
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें बता दें, उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू या लिखित / ऑनलाइन परीक्षा के बाद आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग पर आधारित होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।