होम इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में जय वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2023 06:41 PM

इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में जय वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में जय वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में जय वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 17 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र जय वर्मा ने साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने ‘गोल्ड मेडल’ अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। श्री शर्मा ने बताया कि भावी पीढ़ी में विज्ञान व गणित के प्रति गहन अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह ओलम्पियाड प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सी.एम.एस. छात्र भारी संख्या में चुने जाने का कीर्तिमान बना रहे हैं। सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)