होम क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र टीम को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2023 06:28 PM

क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र टीम को

क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र टीम को

क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र टीम को

लखनऊ, 16 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्रों ताशवी सिंह, फियोना अबीर सिंह एवं अमोल गुप्ता की तीन सदस्यीय टीम ने पर्यावरण एवं वन्य जीवन पर आधारित अन्तर-विद्यालयी क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता रोटरी एलाइट क्लब, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयो के छात्रों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्र टीम ने विजेता होने का गौरव हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने न सिर्फ पर्यावरण एवं वन्य जीवन से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर बड़ी ही तीव्रता, स्पष्टता तथा सारगर्भित ढंग से देकर अपने ज्ञान-विज्ञान, तार्किक क्षमता व आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया अपितु स्वच्छ पर्यावरण एवं घटते वन्य क्षेत्र के कारण पड़ने वाले दुष्प्रभाव का भी संदेश दिया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र टीम को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है।      

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)