होम भारत के 4-0 से सीरीज जीतने की इस पूर्व क्रिकेटर ने कर दी भविष्यवाणी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2023 08:25 PM

भारत के 4-0 से सीरीज जीतने की इस पूर्व क्रिकेटर ने कर दी भविष्यवाणी

भारत के 4-0 से सीरीज जीतने की इस पूर्व क्रिकेटर ने कर दी भविष्यवाणी

भारत के 4-0 से सीरीज जीतने की इस पूर्व क्रिकेटर ने कर दी भविष्यवाणी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला गया था, जिसे भारत ने बड़ी आसानी से महज तीन दिन के अंदर ही एक पारी और 132 रनों से जीत लिया था। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अभी तीन टेस्ट बचे हैं और दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

भारत ने जिस तरह से पहले टेस्ट में दबदबा बनाए रखा, उसको देखते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डल ने प्रिडिक्ट किया है कि भारत यह टेस्ट सीरीज 4-0 से जीतेगा। साइमन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अगर एक भी टेस्ट जीत जाता है, तो उनको हैरानी होगी।

इसे भी Test Ranking: नंबर वन बनने की दहलीज पर अश्विन, जडेजा को भी हुआ फायदा

स्पोर्ट्स यारी पर साइमन डल ने कहा, 'अगर ऑस्ट्रेलिया एक भी टेस्ट जीत जाता है, तो यह मेरे लिए बहुत हैरानी भरा होगा। अगर बारिश से खलल नहीं पड़ती है, तो भारत यह सीरीज 4-0 से जीतेगा। अगर किसी दिन ऑस्ट्रेलिया गेंद से दमदार प्रदर्शन करता है, या फिर स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन कोई यादगार पारी खेलते हैं, तो यह सीरीज का रिजल्ट भारत के पक्ष में 3-1 से होगा, नहीं तो मुझे तो 4-0 ही रिजल्ट दिख रहा है।' ऑस्ट्रेलिया ने लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुह्नमन को स्क्वॉड में शामिल किया है।

इसे भी IND vs AUS: दिल्ली के इन 2 रिकॉर्ड से कांप जाएगी कंगारुओं की 'रूह'

लेकिन अब यह देखना मजेदार होगा कि क्या टॉड मर्फी के शानदार डेब्यू के बाद उनको प्लेइंग XI में मौका मिल भी पाता है या नहीं। साइमन डल ने आगे कहा, 'जो लोग भी भारत में या सब कॉन्टिनेंट में पिच को लेकर कुछ लिखते हैं, वह सिर्फ क्लिकबेट चाहते हैं। वह सिर्फ ज्यादा फॉलोअर्स चाहते हैं। आप यह नहीं कह सकते हैं कि हमने हाल में ऑस्ट्रेलिया में जो टेस्ट विकेट देखे थे, वह होम फ्रेंडली नहीं थे। जब तक कि पिच से किसी को खतरा नहीं है, मुझे इसमें कोई दिक्कत नजर नहीं आती है। अगर पहले दो दिन में स्पिन मिलती है या फिर पहले घंटे में ही स्पिन मिलती है, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि लोग अब ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर या राहुल द्रविड़ जैसे स्पिनरों को अच्छे से खेलते हैं। इतना ही नहीं मौजूदा भारतीय बल्लेबाज भी स्पिन के खिलाफ कुछ खास नहीं खेल पाते हैं। वे बाकी दुनिया के बल्लेबाजों से बेहतर खेल लेते हैं, और इसलिए होम कंडीशन में सफल होते हैं।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)