होम हो जाएं अलर्ट! इन इलाकों में अगले 6 दिनों तक होगी बारिश; जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2023 08:32 PM

हो जाएं अलर्ट! इन इलाकों में अगले 6 दिनों तक होगी बारिश; जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

हो जाएं अलर्ट! इन इलाकों में अगले 6 दिनों तक होगी बारिश; जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

हो जाएं अलर्ट! इन इलाकों में अगले 6 दिनों तक होगी बारिश; जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

15 February Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को छूने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इस हिसाब से गर्मी में भी इजाफा होगा। हालांकि, अब भी कई पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। अगले छह दिनों तक कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख आदि में अगले तीन दिनों तक छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी बनी रहेगी। इसके बाद 18 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, उसकी वजह से इन इलाकों में 18-20 फरवरी तक बारिश होगी। इस हिसाब से अगले छह दिनों तक छिटपुट स्थानों पर बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19-20 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में भी छिटपुट स्थानों पर अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम गति की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि बाकी के इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव आने के संकेत नहीं हैं। इन इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, जोकि कल से पूरी तरह से ठहर जाएंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत के इलाकों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। ऐसे में इन राज्यों में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में वृद्धि
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली: अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस मौसम के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने रविवार तक शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)