होम पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! आम लोगों को बड़ी राहत देने के मूड में मोदी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2023 08:37 PM

पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! आम लोगों को बड़ी राहत देने के मूड में मोदी सरकार

पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! आम लोगों को बड़ी राहत देने के मूड में मोदी सरकार

पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! आम लोगों को बड़ी राहत देने के मूड में मोदी सरकार

अगर सबकुछ ठीक रहा तो आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक बार फिर राहत मिल सकती है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत सरकार फ्यूल पर टैक्स कम करने के मूड में है।

अगर ऐसा होता है तो मई 2022 के बाद पहली बार होगा जब सरकार के किसी कदम की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे।

क्या है फैसले की वजह?
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मुद्रास्फीति पर कंट्रोल के लिए सरकार फ्यूल पर टैक्स कटौती कर सकती है। हालांकि, एक सूत्र ने कहा कि फरवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति की दर दिसंबर में 5.72% से बढ़कर जनवरी में 6.52% पर पहुंच गई। यह रिजर्व बैंक के लक्ष्य से ज्यादा है।

क्या कहा सूत्र ने?
एक सूत्र ने कहा, "खाद्य मुद्रास्फीति बढ़े रहने की आशंका है। वहीं, दूध, मक्का और सोया तेल की कीमतें निकट भविष्य में मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ा रही हैं। सरकार मक्का जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करने पर विचार कर रही है। वहीं, फ्यूल पर टैक्स भी फिर से कम किया जा सकता है।" हालांकि, इस मामले पर रॉयटर्स के सवालों का वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने अभी जवाब नहीं दिया है।

स्थिर हैं कीमतें
हाल के महीनों में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में कमी और स्थिरता आई है, लेकिन तेल कंपनियों ने कम आयात लागत का भार उपभोक्ताओं या उन कंपनियों पर नहीं डाला है जो पिछले नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि भारत अपनी जरूरत का दो तिहाई से ज्यादा तेल आयात करता है।

अभी क्या है रेट लिस्ट?
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)