होम JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 30, 2026 03:54 PM

JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

JPNIC पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक’, अखिलेश पर भी लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। लखनऊ में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने JPNIC को सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक बताया।

सीएम योगी ने कहा, "भारत के लोकतंत्र बचाने वाले जेपी के नाम पर शुरू हुआ 200 करोड़ का प्रोजेक्ट 864 करोड़ के खर्च के बाद भी अधूरा रहा." उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने JPNIC पर अपना कब्जा बनाने का प्रयास किया था। मुख्यमंत्री के मुताबिक इसके लिए एक कमेटी गठित की गई थी, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेन्द्र यादव और अखिलेश यादव के निजी सचिव राजेन्द्र चौधरी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि JPNIC को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अड्डा बना दिया गया था।

‘हम बटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं’, भ्रष्टाचार पर Zero Tolerance का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हमारी नीति बेईमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है, जो पैसा गया है. उसकी वसूली करके लाएंगे. पहले खाली जमीन पर सपा के गुंडों का कब्ज़ा और बेटियों का घबराना ही इनकी पहचान है. ये फिर से समाज को बांटकर महापुरुषों का अपमान करना चाहते हैं. हम बटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं."

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों ने कल्याण सिंह के निधन पर एक शब्द तक नहीं कहा और उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वालों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

वीरांगना अवंतीबाई लोधी को याद कर महिलाओं के नेतृत्व पर जोर

वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महज 26 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में नेतृत्व करने वाली अवंतीबाई जैसी वीरांगनाएं यह साबित करती हैं कि महिलाएं तेजस्वी और यशस्वी नेतृत्व देने में सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की बीजेपी सरकार विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने का काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

‘बेटी को सुरक्षा और सम्मान मिले तो वह अपनी दिशा तय करती है’

सीएम योगी ने कहा, "बेटी को सुरक्षा मिलती है तो वह संरक्षण पाती है. जब बेटी को सम्मान मिलता है तो वह खड़ी होकर अपनी दिशा तय करती है. बेटी को स्वाबलंबन मिलता है तो प्रगति के पथ पर आगे बढती है. आज यही परिवर्तन हो रहा है."

उन्होंने Mission Shakti कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यह महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य से निकलकर राज्य के Growth Engine के रूप में आगे बढ़ चुका है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी, महारानी झांसी लक्ष्मीबाई, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारीबाई के बलिदान यह दिखाते हैं कि मातृशक्ति किसी से कम नहीं है। उनके मुताबिक महिलाओं को अवसर मिलने पर वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में यशस्वी नेतृत्व कर सकती हैं और समाज को महत्वपूर्ण दिशा दे सकती हैं।

PAC में महिलाओं को नेतृत्व, तीन महिला बटालियन का गठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार नई योजनाएं लेकर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली PAC को भंग कर दिया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने 54 कंपनियों को पुनर्गठित किया और महिलाओं को भी PAC में नेतृत्व देने की दिशा में कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन महिला बटालियन का गठन किया गया है। इनमें लखनऊ की महिला PAC वाहिनी का नाम वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर की महिला PAC वाहिनी का नाम वीरांगना झलकारीबाई कोरी और बदायूं की महिला बटालियन का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा गया है। बदायूं की महिला बटालियन में अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी भी है।

50 हजार Graduate बेटियों को मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छात्राओं को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 50 हजार स्नातक बेटियों को महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्कूटी प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अवंतीबाई लोधी के नाम पर विधानसभा के पास प्रतिमा स्थापित की गई है। अलीगढ़ में उनके नाम पर स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है। सरकार की इन पहलों के जरिए वीरांगनाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)