होम RTI शिकायत पर CJP का जवाब, PM Cares Fund का जिक्र कर साधा निशाना

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 3, 2026 11:53 AM

RTI शिकायत पर CJP का जवाब, PM Cares Fund का जिक्र कर साधा निशाना

गुजरात के सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP/कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी की फंडिंग की जांच की मांग किए जाने के बाद इस मामले में पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

RTI शिकायत पर CJP का जवाब, PM Cares Fund का जिक्र कर साधा निशाना

गुजरात के सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP/कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी की फंडिंग की जांच की मांग किए जाने के बाद इस मामले में पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिकायत में अभिजीत दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति की जांच कराने और पार्टी को मिले एक करोड़ रुपये के फंड की पड़ताल की मांग की गई थी।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, "मैंने अपनी पढ़ाई का खर्च बोस्टन यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप से उठाया था और इसके साथ ही कुछ एज्युकेशन लोन भी लिया था, जिसे अब चुका दिया है." उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी क्राउडफंडिंग के माध्यम से धन जुटाती है और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाता है।

इस विवाद के बीच CJP की प्रवक्ता वैष्णवी गौड़ ने प्रधानमंत्री केयर्स फंड (PM Cares Fund) का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "एक प्राइवेट इंडिविजुअल के पढ़ाई खर्च पर आरटीआई लगाने वाले कभी पीएम केयर्स फंड को भी देखें. मोदी जी आपको माफ कर देंगे, चिंता न करें."

इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सूरत निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी और अभिजीत दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनके बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा गया था, जिसकी वित्तीय पृष्ठभूमि की जांच होनी चाहिए।

आरटीआई कार्यकर्ता ने यह भी दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी एक गैर-पंजीकृत संगठन होने के बावजूद राजनीतिक दल की तरह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को विधि कोष के रूप में एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है, तो निर्वाचन आयोग को यह जांच करनी चाहिए कि वह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत पंजीकृत है या नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)