होम चीन के अतिक्रमण को लेकर CDS और विदेश मंत्रालय के बयान अलग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2021 08:06 PM

चीन के अतिक्रमण को लेकर CDS और विदेश मंत्रालय के बयान अलग

चीन के अतिक्रमण को लेकर CDS और विदेश मंत्रालय के बयान अलग

चीन के अतिक्रमण को लेकर CDS और विदेश मंत्रालय के बयान अलग

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा पर चीन के गांव बसा देने से जुड़ी खबरों को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार से सफाई मांगी है। दरअसल चीन के भारतीय क्षेत्र में एक नया गांव बसाने को लेकर विदेश मंत्रालय और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने अलग-अलग बायन दिए हैं।

इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि हर किसी के अलग बयान से चीजों को लेकर भ्रम पैदा होरहा है, ऐसे में नरेंद्र मोदी इस पर सफाई दें।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है- भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि हम चीन के अवैध कब्जे को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं सीडीएस ने चीन को क्लीन चिट दे दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कहा था कि हमारे क्षेत्र में किसी ने कोई घुसपैठ नहीं की है। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने देपसांग-गोगरा पर चीन के साथ 13 दौर की बातचीत भी की है। आखिर हो क्या रहा है, क्या मोदी सरकार सच बताएगी?

क्या है मामला

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि चीन ने अरुणाचल से सटे इलाकों में गांव बसा दिए हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग ने रिपोर्ट में कहा है कि एलएसी के पूर्वी सेक्टर में चीन ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और भारत के अरुणाचल प्रदेश के बीच विवादित क्षेत्र में एक बड़ा गांव निर्मित किया है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विदेश मंत्रालय ने कब्जा माना, सीडीएस ने नकारा

चीन के सीमा पर कब्जे को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, हमने अमेरिकी संसद को सौंपे गये अमेरिका के रक्षा विभाग की रिपोर्ट का संज्ञान लिया है, जो भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में, खासतौर पर पूर्वी सेक्टर में चीनी पक्ष द्वारा निर्माण गतिविधियों का संदर्भ देती है। चीन ने पहले भी सीमा से लगते क्षेत्र में निर्माण कार्य किए हैं जिसमें दशकों के दौरान अवैध रूप से कब्जा किया गया क्षेत्र शामिल है। भारत ने अपनी जमीन पर चीन द्वारा ना तो किसी अवैध कब्जे को स्वीकार किया है और ना ही चीन के अनुचित दावों को स्वीकारा है।

गुरुवार को ही सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि चीन के भारतीय क्षेत्र में नया गांव बनाने की बात सही नहीं है। चीन ने एलएसी की भारतीय 'अवधारणा' का उल्लंघन नहीं किया है। जिस गांव के बारे में बात की ज रही है, वो गांव वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के उस पार चीन के क्षेत्र में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)