होम फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भाजपा को कहा अलविदा, तृणमूल ने खोला अपना दरवाजा !

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2021 08:01 PM

फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भाजपा को कहा अलविदा, तृणमूल ने खोला अपना दरवाजा !

फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भाजपा को कहा अलविदा, तृणमूल ने खोला अपना दरवाजा !

फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भाजपा को कहा अलविदा, तृणमूल ने खोला अपना दरवाजा !

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था और अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए काम करने में भाजपा के गंभीर नहीं होने का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया। आपको बता दें कि श्राबंती चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) महासचिव पार्थ चटर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि जिस पार्टी की टिकट पर मैं चुनाव लड़ी थी उससे मैं नाता तोड़ रही हूं। श्राबंती चटर्जी ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा कि जिस पार्टी के लिए मैंने पिछला चुनाव लड़ा था, उस पार्टी से सभी नाता तोड़ रही हूं। बंगाल के मुद्दे को आगे बढ़ाने में पार्टी की पहल और ईमानदारी की कमी की इसका कारण बनी है।श्राबंती चटर्जी के इस ट्वीट के बाद टीएमसी ने अपने दरवाजे खोल दिए और कहा कि अगर वह पार्टी में शामिल होना चाहती हैं तो इस पर विचार किया जाएगा। जबकि भाजपा ने कहा कि चुनाव के बाद वो पार्टी साथ थीं भी या नहीं ? यह पता नहीं। यह बयान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दिया। जिसका साफ मतलब निकाला जा सकता है कि श्राबंती चटर्जी के जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)