होम मेधावी छह बालिकाएं प्रशासनिक पदों पर नियुक्त, निकी वर्मा बनी एक दिन की सीडीओ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2021 09:53 PM

मेधावी छह बालिकाएं प्रशासनिक पदों पर नियुक्त, निकी वर्मा बनी एक दिन की सीडीओ

मेधावी छह बालिकाएं प्रशासनिक पदों पर नियुक्त, निकी वर्मा बनी एक दिन की सीडीओ

मेधावी छह बालिकाएं प्रशासनिक पदों पर नियुक्त,  निकी वर्मा बनी एक दिन की सीडीओ

शाहजहांपुर। (आकाश सक्सेना) बेटियों ने संभाली अधिकारियों की जिम्मेदारी, प्रशासनिक व्यवस्था देखी, निकी वर्मा ने संभाला एक दिन का सीडीओ का कार्यभार,महिला कल्याण विभाग की ओर से नायिका मेगा इवेंट आयोजित किया गया जिसमें बेटियां को सम्मानित किया गया।सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे नायिका इवेंट के तहत शुक्रवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के दिशा निर्देश में जनपद में महिला कल्याण  विभाग द्वारा ‘‘नायिका‘‘ मेगा इवेंट का आयोजन कर मेधावी छह बालिकाओं को प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया। उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही उनको अन्य लोगों के लिए रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दूसरी बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में सरकार की नीति पढ़ रहीं बेटियां यूपी में आगे बढ़ रहीं हैं बेटियां सशक्त महिला से सशक्त बन रहा समाज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृहद मिशन शक्ति अभियान से प्रदेश की महिलाओं व बेटियों के कदम विकास पथ पर बढ़ रहे हैं। यूपी सरकार प्रदेश की बेटियों के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध आदि के बारे में श्नायिकाश् मेगा इवेंट का आयोजन किया गया । यूपी में मेधावी बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से नायिका इवेंट के तहत महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अमृता दीक्षित के द्वारा कार्यक्रम की देखरेख की गई। जनपद से छह बेटियों को अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।जिसमें एक दिन के लिए सीडीओ निकी वर्मा को बनाया गया।जहां पर सीडीओ श्यामबहादुर सिंह ने लगभग दो घंटे तक कामकाज सिखाया।उन्होंने बच्चियों के कार्यों की सराहना की।वही जिला प्रोबेशन अधिकारी मानसी कटियार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनम, जिला कार्यक्रम अधिकारी सारिका शर्मा, महिला थाना अध्यक्ष  असुफत नाज,जिला समाज कल्याण अधिकारी उमरा सलीम तथा जिला कृषि अधिकारी निकी वर्मा को बनाया गया।सभी को पदों को ग्रहण करते हुए एक दिन के लिए कामकाज की जिम्मेवारी सौपकर कार्य कराएंगे।इस दौरान सीडीओ श्यामबहादुर सिंह,
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी युगुल किशोर सौगुंड़ी,महिला थानाध्यक्ष परमेश्वरी सहित विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)