होम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक

समाचारदेशअपराध Alert Star Digital Team Jul 15, 2025 11:37 AM

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक

मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सोमवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें टावर बिल्डिंग को बम विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। मेल भेजने वाले ने दावा किया कि बिल्डिंग में चार आरडीएक्स से लैस आईईडी बम लगाए गए हैं, जो दोपहर तीन बजे विस्फोट करेंगे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक

मुंबई। मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सोमवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें टावर बिल्डिंग को बम विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। मेल भेजने वाले ने दावा किया कि बिल्डिंग में चार आरडीएक्स से लैस आईईडी बम लगाए गए हैं, जो दोपहर तीन बजे विस्फोट करेंगे। इस ईमेल के बाद बीएसई प्रशासन ने तत्काल स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया।

पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की तलाशी ली। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर यह धमकी फर्जी प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।

धमकी भरा ईमेल ‘कॉमरेड पिनाराई विजयन’ नामक ईमेल आईडी से भेजा गया था। ईमेल की भाषा और संदर्भ को देखते हुए पुलिस साइबर क्राइम यूनिट की मदद से आईडी की वास्तविक पहचान और लोकेशन का पता लगाने में लगी हुई है।

इस मामले में एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की नई धाराओं – BNS की धारा 351(1)(ब), 353(2), 351(3) और 351(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें सार्वजनिक स्थान को नुकसान पहुंचाने की धमकी, भय फैलाने और झूठी सूचना देने से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की धमकी भले ही फर्जी हो, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। बीएसई जैसी संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व की संस्थान को निशाना बनाने की धमकी देश की आर्थिक और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है। जांच एजेंसियां इस धमकी को साइबर आतंकवाद के नजरिए से भी देख रही हैं।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी प्रमुख संस्थान को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले वर्षों में भी कई बार सार्वजनिक और संवेदनशील संस्थानों को इसी प्रकार के ईमेल और फोन कॉल्स के जरिए धमकी दी जाती रही है, जिनमें से अधिकांश फर्जी निकले, लेकिन सभी मामलों में विस्तृत जांच की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि धमकी देने वाले की पहचान हो जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)