होम illegal Conversion Case: दुबई-नेपाल नेटवर्क की मैनेजर नीतू, जलालुद्दीन बोला - सबने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया
अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को लेकर एटीएस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एटीएस के मुताबिक, धर्मांतरण का नेटवर्क नेपाल और दुबई तक फैला हुआ था, जिसकी कमान नीतू संभालती थी.
बलरामपुर: अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को लेकर एटीएस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एटीएस के मुताबिक, धर्मांतरण का नेटवर्क नेपाल और दुबई तक फैला हुआ था, जिसकी कमान नीतू संभालती थी, और वहां से आने वाली विदेशी फंडिंग का प्रबंधन भी वही करती थी।
"किसी को मजबूर नहीं किया गया, सबने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया।"
"हर साल उर्स में सभी धर्मों के लोग आते थे, सबकुछ पारदर्शी था।"
"सब छांगुर बाबा तय करते थे कि पैसा कहां खर्च होगा।"
यह मामला अब सिर्फ धार्मिक रूपांतरण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें विदेशी फंडिंग, संगठित नेटवर्क और आर्थिक अपराध का भी शक गहराता जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।