होम क्या भाजपा के ट्रैप में फंस रही कांग्रेस, हिंदुत्व को लेकर क्यों बंटी नजर आ रही पार्टी
क्या भाजपा के ट्रैप में फंस रही कांग्रेस, हिंदुत्व को लेकर क्यों बंटी नजर आ रही पार्टी
हिंदू और हिंदुत्व को लेकर कांग्रेस एक नए विवाद में फंस गई है। एक के बाद एक करके कांग्रेस नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जिसने भारतीय जनता पार्टी को विरोध के सारे तीर तरकश से निकालने का एक सुनहरा मौका दे दिया है। हिंदुत्व पर कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है और माना जा रहा है कि यूपी चुनाव में भाजपा के लिए एक बार फिर यह बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। पहले पढ़िए, कांग्रेस नेताओं ने हिंदुत्व पर क्या कहा है।
1. बुधवार को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ आई जिसमें हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम से की गई। इस किताब को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है और मध्यप्रदेश में उनकी किताब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
2. कांग्रेस के दूसरे नेता राशिद अल्वी ने यूपी के संभल में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर रामायण का एक प्रसंग सुनाते हुए जय श्रीराम कहने वालों की तुलना राक्षस से कर डाली। बताया जा रहा है कि अल्वी ने कहा इन दिनों जय श्रीराम बोलने वाले कुछ लोग संत नहीं है, बल्कि राक्षस हैं। इस बयान से पहले राशिद अल्वी ने रामायण के उस प्रसंग का जिक्र किया, जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने हिमालय जा रहे थे और संत के वेष में एक राक्षस ने उन्हें रोकने का मायाजाल रचा था। अल्वी के इस बयान पर भाजपा उन पर हमलावर है। भाजपा का कहना है रामभक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में जहर है। हालांकि अल्वी ने अपने इस बयान से इंकार किया है।
3. शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'जन जागरण अभियान' में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क है। अगर फर्क नहीं होता तो नाम एक होता। हिंदू को हिंदुत्व की जरूरत नहीं होती?" राहुल गांधी ने आगे कहा क्या हिंदू धर्म किसी सिख या मुस्लिम को मारने का नाम है? लेकिन हिंदुत्व है। क्या हिंदू धर्म अखलाक को मारने के बारे में है? किस किताब में ये लिखा है? मैंने उपनिषद पढ़ा है उसमें नहीं लिखा है। किस हिंदू धर्म की किताब में लिखा है कि किसी बेगुनाह को मार सकते हैं? मैंने नहीं पढ़ा है. लेकिन हिंदुत्व में मैं इसे देख सकता हूं।"अब जानिए गुरुवार को कांग्रेस के एक दूसरे वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने किस तरह सलमान खुर्शीद की बातों से अपनी असहमति जताई थी और हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस या जिहादी इस्लाम से करने को गलत बताया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।