होम सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज में सी.एम.एस. छात्रों ने 31 गोल्ड मेडल समेत 124 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2025 07:56 PM

सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज में सी.एम.एस. छात्रों ने 31 गोल्ड मेडल समेत 124 पदक जीते

सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज में सी.एम.एस. छात्रों ने 31 गोल्ड मेडल समेत 124 पदक जीते

सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज में सी.एम.एस. छात्रों ने  31 गोल्ड मेडल समेत 124 पदक जीते

लखनऊ, 14 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्रों ने सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज ओलम्पियाड में 31 गोल्ड मेडल, 26 सिल्वर मेडल एवं 67 ब्रांज मेडल समेत 124 पदक अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में 22 देशों के 36,309 छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्रों ने सर्वाधिक पदक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। सिंगापुर मैथ्स चैलेन्ज उत्कृष्टता हेतु विश्व स्तर पर जाना जाता है, जो अन्तर्राष्ट्रीय मानदंडो के अनुरूप छात्रों की गणित प्रतिभा का आकलन करता है। इसके अलावा, यह ओलम्पियाड प्रतिभाशाली छात्रों को गणित के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, सहयोग और नवाचार के लिए भी एक अर्न्तराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले छात्रों में क्षितिज सक्सेना, स्तुति चतुर्वेदी, शौर्य प्रकाश, तेजस मिश्रा, समृद्धि वर्मा, अलाइशा गुप्ता, अदित पाल, अवन्या त्रिपाठी, त्रिषा यादव, कैलांश तिवारी, अन्विता वर्मा, मोहम्मद फरहान, आरव श्रीवास्तव, शिवांश प्रताप सिंह, उत्कृष्ट मिश्रा, अर्णव वर्मा, मोहम्मद, सिद्धार्थ दुबे, आद्विक गुप्ता, स्वास्तिक वर्मा, दक्ष सिंह, आराध्या चतुर्वेदी, अन्वी गुप्ता, ताशवी श्रीवास्तव, उत्कर्ष पटेल, अन्वित पटेल, वंश श्रीवास्तव, विवान निगम, प्रगुण वैश्य, अदिति त्रिपाठी एवं प्रज्ञा सिंह शामिल हैं।वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)