होम कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2025 07:06 PM

कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

लखनऊ, 13 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की कक्षा-2 की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिवी अरोड़ा ने चतुर्थ वर्ल्ड मार्डन शोटोकॉन कराटे कप-2025 में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मार्डन शोटोकॉन कराटे फेडरेशन एवं वर्ल्ड मार्डन शोटोकॉन कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस चैम्पियनशिप में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कराटे में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)