होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम ने जीती शतरंज चैम्पियनशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2025 06:51 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम ने जीती शतरंज चैम्पियनशिप

सी.एम.एस. राजाजीपुरम ने जीती शतरंज चैम्पियनशिप

सी.एम.एस. राजाजीपुरम ने जीती शतरंज चैम्पियनशिप

लखनऊ, 4 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों की टीम ने जिला स्तर पर आयोजित शिवानी डिस्ट्रिक्ट इण्टर-स्कूल चेस चैम्पियनशिप में ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह चैम्पियनशिप शिवानी पब्लिक स्कूल, ट्रान्सपोर्ट नगर, लखनऊ में आयोजित हुई। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, शतरंज के दंाव-पेंच, रणनीतिक क्षमता व स्मरणशक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की खेल प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)