होम ड्राइंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2025 06:47 PM

ड्राइंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं को प्रथम पुरस्कार

ड्राइंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं को प्रथम पुरस्कार

ड्राइंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 4 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं फातिमा फिरोज अख्तर, अनन्या यादव एवं तनु अग्रवाल ने अन्तर-विद्यालयी ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ‘माई बेस्ट चाइल्डहुड मेमोरीज’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में फातिमा फिरोज अख्तर ने 6 से 10 वर्ष आयुवर्ग के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार जीता है तो वहीं दूसरी ओर अनन्या यादव ने 11 से 14 वर्ष आयुवर्ग एवं तनु अग्रवाल ने 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता का आयोजन डैनब्रो मिस्टर ब्राउन एवं ट्रु आब्जर्विंग इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के 6000 से अधिक छात्रों की प्रविष्टियों के बीच सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच व कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। निर्णायक मण्डल ने इन प्रतिभाशाली छात्राओं की सृजनात्मक व रचनात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन प्रतिभाशाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)