होम अवैध प्लाटिंग, अवैध खनन, स्मार्ट मीटर लगाने में लापरवाही, सीवर लाइन के कार्य में खामियां और कर्मचारियों के प्रति बीएसए का व्यवहार अच्छा नही होने की मिल रही थी श

राजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2025 08:26 PM

अवैध प्लाटिंग, अवैध खनन, स्मार्ट मीटर लगाने में लापरवाही, सीवर लाइन के कार्य में खामियां और कर्मचारियों के प्रति बीएसए का व्यवहार अच्छा नही होने की मिल रही थी श

अवैध प्लाटिंग, अवैध खनन, स्मार्ट मीटर लगाने में लापरवाही, सीवर लाइन के कार्य में खामियां और कर्मचारियों के प्रति बीएसए का व्यवहार अच्छा नही होने की मिल रही थी शिकायते

अवैध प्लाटिंग, अवैध खनन, स्मार्ट मीटर लगाने में लापरवाही, सीवर लाइन के कार्य में खामियां और कर्मचारियों के प्रति बीएसए का व्यवहार अच्छा नही होने की मिल रही थी श

शाहजहांपुर के विकासभवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की गई। जिसमे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा सांसद अरुण सागर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत समस्त विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान योजनाओं के अंतर्गत होने वाले कार्यों में लापरवाही को लेकर मंत्री और सांसद ने उनकी फटकार लगाई। सांसद ने बीएसए, समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने जल निगम के अधिकारी को सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। 

भाजपा सांसद को लगातार शिक्षा विभाग के तमाम कर्मचारियों और यूनियन के माध्यम से शिकायते मिल रही थीं कि बीएसए दिव्या गुप्ता का अपने कर्मचारियों, शिक्षकों और यूनियन के प्रति व्यवहार अच्छा नही है। जिससे कर्मचरियों काफी तनाव में रहते हैं। दिशा की मीटिंग में भाजपा सांसद ने बीएसए को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए और सरकार की मंशानुसार कार्य करने की नसीहत दी है। जिले भर में अवैध प्लाटिंग और रेत और मिट्टी का अवैध खनन की शिकायते भी सांसद तक पहुंच रही थीं। मीटिंग में उन्होंने नगर निगम, समस्त नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों से जवाब तलब किया और अवैध प्लाटिंग के साथ अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि सभी अधिकारी कार्यशैली में सुधार लाएं। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं के घरो पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। लगातार मीटर लगाने वालों पर अवैध वसूली और मानक के अनुसार कार्य नही करने की शिकायते मिल रही थीं। सांसद ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को संज्ञान लेकर विद्युत विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। वसूली को तत्काल रोका जाए और मानक के अनुसार ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। जल निगम द्वारा शहर भर में सीवर लाइन का कार्य किया गया है। कार्य अभी पूरा नही हो पाया और जितना कार्य किया गया है तो उसमे भी लापरवाही और खामियां सामने आई हैं। आए दिन सीवर लाइन के दौरान डाले गए पाइप छतिग्रस्त होते हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वित्त मंत्री, मेयर अर्चना वर्मा और सांसद ने जल निगम द्वारा कराए गए कार्यो पर एक राय होकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल निगम के अधिकारियों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए और साथ ही कार्य में सुधार नही होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बैठक में विधायक चेतराम, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधायक अरविंद सिंह समेत समस्त ब्लाक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)