होम खाद्य सुरक्षा एवं पोषण में सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस सर्वश्रेष्ठ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2025 07:51 PM

खाद्य सुरक्षा एवं पोषण में सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस सर्वश्रेष्ठ

खाद्य सुरक्षा एवं पोषण में सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस सर्वश्रेष्ठ

खाद्य सुरक्षा एवं पोषण में सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस सर्वश्रेष्ठ

लखनऊ, 3 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस ने खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित करते हुए पहला ऐसा स्कूल होने का गौरव हासिल किया है जिसे भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘ईट राइट स्कूल के खिताब से नवाजा है। इसी के साथ, खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं स्वच्छता के बारे में छात्रों एवं युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उल्लेखनीय योगदान हेतु सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ शिक्षिकाओं श्रीमती अपर्णा पाण्डेय एवं श्रीमती श्वेता सक्सेना को ‘हेल्थ वेलनेस अम्बेसडर’ के खिताब से नवाजा गया है। श्रीमती अपर्णा पाण्डेय एवं श्रीमती श्वेता सक्सेना के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्रों ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों, सभा-सम्मेलनों व कार्यशालाओं आदि के माध्यम से पौष्टिक खान-पान की संस्कृति को बढ़ावा देने एवं स्वस्थ समाज की अवधारणा को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस.ए.आई.) के मानकों के अनुरूप खाद्य सुरक्षा, पोषण और स्वच्छता हेतु जन-जागरण की एक अभिनव पहल की है, साथ ही इस सकारात्मक बदलाव हेतु छात्रों एवं युवा पीढ़ी को जागरूक करने में महती भूमिका निभाई है। सी.एम.एस. का मानना है कि भावी पीढ़ी में आहार संबंधी आदतें कम उम्र में ही बन जाती हैं, ऐसे में भावी पीढ़ी को पौष्ठिक खान-पान के प्रति जागरूक करना अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि यही जागरूकता एक स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)