होम नेशनल स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2025 06:42 PM

नेशनल स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. को प्रथम पुरस्कार

नेशनल स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. को प्रथम पुरस्कार

नेशनल स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 27 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों की 30 सदस्यीय पाइप बैण्ड टीम ने नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर पूरे देश में लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 76वें गणतन्त्र दिवस समारोह के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की पाइप बैण्ड टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्र टीम को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एवं रु. 21,000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. पाइप बैण्ड टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने बैण्ड टीम का नेतृत्व करने वाले शिक्षकों व प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।

      नेशनल स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से लखनऊ का गौरव बढ़ाने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों में अभिषेक पाण्डेय, निहाल कुमार, अथर्व तिवारी, अक्षत जायसवाल, अविरल सागर, आयुष कुमार पाण्डेय, पृथ्वी सिंह सत्या, नमनजीत सिंह, मनोमय तिवारी, यशार्थ विक्रम सिंह, संस्कार सिंह, सक्षम उपाध्याय, अथर्व परमार, आयुष वर्मा, वैभव सहगल, गणेश गुप्ता, कनिष्क गुप्ता, आरुष शुक्ला, अर्पण चटर्जी, ऐरिक शुक्ला, प्रख्यात दुबे, अंश कश्यप, नमन कुमार, युवराज प्रकाश वर्मा, अथर्व मणि, मानस त्रिपाठी, देबांजन चक्रवर्ती, द्वीप पाल, अंश प्रताप यादव एवं वंशराज द्विवेदी शामिल हैं।      

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)