होम भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. छात्रा गणतन्त्र दिवस परेड में आमन्त्रित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2025 06:54 PM

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. छात्रा गणतन्त्र दिवस परेड में आमन्त्रित

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. छात्रा गणतन्त्र दिवस परेड में आमन्त्रित

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. छात्रा गणतन्त्र दिवस परेड में आमन्त्रित

लखनऊ, 25 जनवरी। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-11 की छात्रा आद्रिका मिश्रा को नई दिल्ली में आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड में विशेष रूप से आमन्त्रित किया है। आद्रिका को यह आमन्त्रण रक्षा मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित अन्तर-विद्यालयी कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आर्दिका ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों को दिया है। एक अनौपचारिक वार्ता में आद्रिका ने कहा कि नई दिल्ली की गणतन्त्र दिवस परेड को नजदीक से देखना मेरा सपना था, जो अब सच हो गया है। श्री खन्ना ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि सी.एम.एस. के छात्र अपनी प्रतिभा व क्षमता के दम पर दिन-प्रतिदिन राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं प्रतिभाग हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है, जिससे छात्रों को अपनी बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करने एवं निखारने का अवसर प्राप्त होता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)