होम ‘सर्वधर्म समभाव ‘वसुधैव कुटुम्बकम् एवं ‘जय जगत’ का संदेश देगी सी.एम.एस. झाँकी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2025 07:17 PM

‘सर्वधर्म समभाव ‘वसुधैव कुटुम्बकम् एवं ‘जय जगत’ का संदेश देगी सी.एम.एस. झाँकी

‘सर्वधर्म समभाव ‘वसुधैव कुटुम्बकम् एवं ‘जय जगत’ का संदेश देगी सी.एम.एस. झाँकी

‘सर्वधर्म समभाव ‘वसुधैव कुटुम्बकम् एवं ‘जय जगत’ का संदेश देगी सी.एम.एस. झाँकी

लखनऊ, 24 जनवरी। ‘परमपिता है एक, विश्व परिवार हमारा है’ की भावना से लबरेज सिटी मोन्टेसरी स्कूल की अनूठी झाँकी गणतन्त्र दिवस परेड में जनमानस को ‘सर्वधर्म समभाव’, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ एवं ‘जय जगत’ का संदेश देगी। चारबाग में रवीन्द्रालय स्थित झाँकी स्थल पर आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह झाँकी पत्रकारों को दिखाई गई। इस अवसर पर झाँकी के विभिन्न पहलुओं से पत्रकारों को अवगत कराते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने बताया कि यह झाँकी समाज में खुशहाली व समृद्धि का संदेश प्रसारित कर रही है एवं एकता, शान्ति, सद्भाव व सौहार्द पर आधारित विश्व व्यवस्था की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गणतन्त्र दिवस परेड में सी.एम.एस. की यह झाँकी जनमानस के विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।

                पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. की यह झाँकी मात्र प्रदर्शन भर के लिए नहीं है अपितु इसके पीछे एक उद्देश्य है कि धार्मिक एकता व सामाजिक एकता मानवता के विकास की धुरी है। ऐसे में, सी.एम.एस. की यह झाँकी प्रेम, प्यार, सहयोग, सौहार्द व भाईचारा से ओतप्रोत विश्व व्यवस्था का आह्वान करती है और इस धरती पर आध्यात्मिक सभ्यता की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करती है।        झाँकी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए प्रो. किंगडन ने बताया कि सी.एम.एस. की झाँकी चार भागों में हैं और सभी भाग अनूठे ढंग से ‘विश्व एक परिवार’ का संदेश दे रहे हैं। प्रथम भाग में एक ग्लोब के ऊपर प्रभु श्री राम, महात्मा बुद्ध, ईसा मसीह, मोहम्मद साहब, गुरू नानक देव एवं बहाउल्लाह आदि विभिन्न धर्मावतारों को प्रदर्शित करते हुए संदेश दिया गया है कि सभी धर्मों का स्रोत एक ही परमपिता परमात्मा है। झाँकी के द्वितीय भाग मं अनेकता में एकता प्रदर्शित करते हुए एक ही छत के नीचे मन्दिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारा, बौद्ध विहार, बहाई मन्दिर आदि विभिन्न पूजा स्थल दिखाये गये हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)