होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2024 07:18 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 30 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित विद्यालय के ‘वार्षिक समारोह’ में अपने नाचते-गाते बच्चों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपने नन्हें-मुन्हों की खूब हौसलाअफजाई की और बच्चों ने भी बड़े उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले, मुख्य अतिथि डा. अखिलेश कुमार निगम, आई.पी.एस., डी.आई.जी., सीबीसीआईडी, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. निगम ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक समारोह बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह समारोह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं अपितु बड़ों के लिए भी प्रेरणादायी है ।समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना, सर्वधर्म प्रार्थना एवं विश्व एकता प्रार्थना की शानदार प्रस्तुति से हुआ, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दियाइसके अलावा, छात्रों द्वारा विश्व संसद की प्रभावशाली प्रस्तुति एवं छात्रों की माताओं द्वारा प्रस्तुत समूह गान को भी सभी ने खूब सराहा। ।सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक समारोह छात्रों के दैनन्दिन जीवन में नया उल्लास जगाते हैं और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हैं। हमारा प्रयास है कि भावी पीढ़ी समाज के नव निर्माण हेतु सदैव तत्पर रहे। सी.एम.एस. राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस की हेडमिस्ट्रेस सुश्री ख्याति लांबा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक बालक को अच्छा और स्मार्ट बनाने का विद्यालय का लक्ष्य अभिभावकों के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने स्कूल की गतिविधियों में अभिभावकों के सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)