होम AAP सांसद संजय सिंह ने की मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग; कहा- उनके जैसे ईमानदार नेता इसके हकदार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 27, 2024 10:25 PM

AAP सांसद संजय सिंह ने की मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग; कहा- उनके जैसे ईमानदार नेता इसके हकदार

AAP सांसद संजय सिंह ने की मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग; कहा- उनके जैसे ईमानदार नेता इसके हकदार

AAP सांसद संजय सिंह ने की मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग; कहा- उनके जैसे ईमानदार नेता इसके हकदार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। संजय सिंह का कहना है कि देश के विकास और आर्थिक सुधारों में डॉ. सिंह का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता थे। उनके योगदान को इतिहास हमेशा याद रखेगा।"वहीं पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके सहयोगी और यूपीए सरकार के मंत्री सुबोध कांत सहाय ने भी उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का झारखंड से विशेष लगाव था। मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना की शुरुआत के लिए उन्होंने झारखंड को चुना। यह योजना ग्रामीण मजदूरों को साल में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देती है और आज भी यह लाखों लोगों के जीवन का सहारा है।वहीं उन्होंने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह जो भारत के आर्थिक उदारीकरण के जनक माने जाते हैं ने प्रधानमंत्री के रूप में यूपीए-1 और यूपीए-2 सरकार का नेतृत्व किया। देश में उनकी सादगी और काम के प्रति समर्पण के लिए आज भी उन्हें सराहा जाता है।डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा जहां नेता और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे देश की आर्थिक प्रगति के महान वास्तुकार और एक विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)