होम दिल्ली यूनिवर्सिटी की कैंटीन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली यूनिवर्सिटी की कैंटीन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित ग्वायर हॉल कैंटीन में शुक्रवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अग्निशमन सेवा के अनुसार, पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया, “दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।