होम भाजपा सांसद ने वित्त मंत्री के साथ नगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन मार्गो का किया लोकार्पण
भाजपा सांसद ने वित्त मंत्री के साथ नगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन मार्गो का किया लोकार्पण
भाजपा सांसद अरुण सागर ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ नगर निधानसभा क्षेत्र सल्लिया और भावलखेड़ा में तीन मार्गों का लोकार्पण किया है। इनमें 333.42 लाख रुपये की लागत से शाहजहांपुर रोड से गुलरिया मार्ग करीब पांच किलोमीटर, 394.5 लाख रुपये की लागत से मोहम्मदी रोड से जमालपुर मार्ग बनाया जाएगा, इसकी लंबाई 6 किलोमीटर है और 577.39 लाख रुपये की लागत से बेहटी चौराहा से नौसिया गौटिया तक 9.4 किलोमीटर का मार्ग शामिल है। लोकार्पण के दौरान संबधित विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। लोकार्पण से पहले पार्टी के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री और भाजपा सांसद का फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि मार्गो का लोकार्पण किया गया है। संबधित विभाग को जल्द से जल्द मार्ग को बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया है कि मार्ग बनाने में गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नही किया जाएगा। सांसद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार देश की तस्वीर बदल रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के रोड बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

शहर की सड़कों को भी बनाया जा चुका है। ये सब भाजपा सरकार में ही मुमकिन है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में ग्रामीण क्षेत्रों में कोई विकास नही हुआ था। अब उन ग्रामीण क्षेत्रों की रोड को बनाया जा रहा है। जहां पर पहले की सरकार के मंत्री और नेता जाने से भी घबराते थे। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तस्वीर बदल रही है। देश विकास की राह पर चल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बहुत तेजी से विकास की गंगा बहाई जा रही है। हाइवे हो या ओवरब्रिज सिर्फ भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मार्ग बन जाने से लाखों को लोगों का सफर सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जिले में अन्य जिन जगहो पर मार्ग बनना बाकी हैं या मार्ग जर्जर हो चुके हैं। उनको भी बहुत बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री राजाराम जी, ग्राम प्रधान श्री नरेन्द्र कुमार जी एवं सम्मानित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।