होम सी.एम.एस. में ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेशन (एईडी) मशीन का प्रदर्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 26, 2024 07:17 PM

सी.एम.एस. में ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेशन (एईडी) मशीन का प्रदर्शन

सी.एम.एस. में ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेशन (एईडी) मशीन का प्रदर्शन

सी.एम.एस. में ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेशन (एईडी) मशीन का प्रदर्शन

लखनऊ, 26 दिसम्बर: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में आज ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेशन (एईडी) मशीन का उद्घाटन व प्रदर्शन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एस.जी.पी.जी.आई., लखनऊ के कार्डियोलाजी विभाग के हेड प्रो. आदित्य कपूर ने एईडी मशीन का शुभारम्भ किया एवं इसके उद्देश्य, उपयोग व परिचालन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रदान की। एईडी मशीन का प्रदर्शन करते हुए डा. कपूर ने कहा कि एईडी मशीन हृदयाघात के मरीजों के लिए रामबाण है। कार्डिएक अरेस्ट उम्र का भेदभाव किये बिना कभी भी किसी को भी हो सकता है, इस अवसर पर डा कपूर ने सी.एम.एस. छात्रों, शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को सी.पी.आर. यानि कार्डियो पलमोनेरी रेससिटेशन का सही तरीका भी समझाया।

                इससे पहले, सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने डा. आदित्य कपूर व उपस्थित जन-समुदाय का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. किंगडन ने कहा कि हृदयाघात वर्तमान दौर की एक कठोर सच्चाई है और ऐसे मौकों पर एक मिनट की देरी भी जानलेवा साबित हो सकती है। ‘सडन कार्डिएक अरेस्ट’ की स्थिति में जरूरी उपायों के लिहाज से सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में एईडी मशीन लगाने का निर्णय लिया है। । सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. सदैव अपने छात्रों, शिक्षकों व कार्यकर्ताओं के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील है। एईडी मशीन का स्थापित किया जाना भी इसी की एक कड़ी है। प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने छात्रों व शिक्षकों के आकस्मिक उपचार हेतु विद्यालय में एईडी मशीन लगाये जाने हेतु सी.एम.एस. प्रबन्धन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)