होम फ्रांस में चक्रवात चिडो ने मचाई तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख, X पर किया पोस्ट

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 17, 2024 09:00 PM

फ्रांस में चक्रवात चिडो ने मचाई तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख, X पर किया पोस्ट

फ्रांस में चक्रवात चिडो ने मचाई तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख, X पर किया पोस्ट

फ्रांस में चक्रवात चिडो ने मचाई तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख, X पर किया पोस्ट

फ्रांस के मायोट में चक्रवात चिडो ने तबाही मचाई है. इसकी वजह से सैकड़ों लोग मारे गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह संख्या हजारों में हो सकती है. प्रकृति के कहर से सब अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस तबाही पर दुख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, मायोट में चक्रवात चिडो के कारण हुई तबाही से मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.पीएम मोदी ने इसी पोस्ट में आगे कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में फ्रांस इस त्रासदी से दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के साथ उबर जाएगा. भारत फ्रांस के साथ एकजुटता में खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. उधर, मायोट प्रीफेक्ट फ्रांकोइस-जेवियर बियुविले ने टीवी चैनल मायोट ला1एरे से कहा, मुझे लगता है कि इस तबाही में सैकड़ों लोग मारे गए हैं. शायद ये संख्या करीब एक हजार हो सकती है या फिर हजारों में भी पहुंच सकती है.
90 साल में मायोट में आया सबसे भयंकर चक्रवाती तूफान
उन्होंने पहले कहा था कि ये (चिडो) 90 साल में मायोट में आया सबसे भयंकर चक्रवाती तूफान है. बियुविले ने कहा कि शनिवार को मायोट में आए भीषण चक्रवात के कारण हुई मौतों और घायलों की सटीक संख्या का पता लगाना बहुत कठिन है. चक्रवात की वजह से एयरपोर्ट सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है.चक्रवात चिडो की वजह से कई इलाके तबाह हो गए हैं. बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. बता दें कि रविवार को फ्रांस के गृह मंत्रालय ने 11 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी.फ्रांस ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 140 नागरिक सुरक्षा सैनिकों और अग्निशमन कर्मियों सहित अतिरिक्त बल भेजे हैं. ये चक्रवात दक्षिणपूर्वी हिंद महासागर से गुजरा, जिसका असर कोमोरोस और मेडागास्कर पर भी पड़ा है. मायोट सीधे चक्रवात के रास्ते में आ गया. इस वजह से यहां भारी नुकसान हुआ.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)