होम बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत आने दे केंद्र, CM ममता की मोदी सरकार से मांग

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 11, 2024 10:08 PM

बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत आने दे केंद्र, CM ममता की मोदी सरकार से मांग

बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत आने दे केंद्र, CM ममता की मोदी सरकार से मांग

बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत आने दे केंद्र, CM ममता की मोदी सरकार से मांग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में काफी नाराजगी जताई जा रही है. आम लोगों के साथ ही तमाम नेता भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार 11 दिसंबर को केंद्र सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग बांग्लादेश से वापस भारत आना चाहते हैं, उन्हें वापस लाया जाए.मुख्यमंत्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण की समीक्षा के लिए दीघा के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र को हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देनी चाहिए और जो लोग लौटना चाहते हैं उन्हें वापस लाना चाहिए. सीएम ने कहा कि हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा चाहते हैं. केंद्र को इस मामले में कदम उठाना चाहिए.
‘कुछ लोग जानबूझकर फर्जी वीडियो प्रसारित कर रहे’
इसके साथ ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर फर्जी वीडियो प्रसारित कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी वीडियो से समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा, जो कि ठीक नहीं. इससे देश का माहौल खराब होगा.बांग्लादेश की 17 करोड़ की आबादी में करीब 8 प्रतिशत अल्पसंख्यक हिंदू हैं, जिन्हें पांच अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद से 50 से अधिक जिलों में हमलों का सामना करना पड़ा है. लगातार हिंदू धर्म को निशाना बनाया जा रहा है. उनके धार्मिक स्थलों पर हमले किए जा रहे हैं. अब तक कई मंदिरों में तोड़फोड़ और आगजनी की कई. इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई. मंदिर में मौजूद मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.
अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में कई जगह विरोध प्रदर्शन किए. वहीं विदेशों में सुरक्षा का मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है. कनाडा में बांग्लादेश वाणिज्य दूतावास के सामने हिंदू समुदाय के लोग एकत्रित हुए विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को बचाने की मांग की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)