होम ममता बनर्जी एक बेहतर नेता हैं, उनमें काबिलियत है : कीर्ति आजाद

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 10, 2024 08:39 PM

ममता बनर्जी एक बेहतर नेता हैं, उनमें काबिलियत है : कीर्ति आजाद

ममता बनर्जी एक बेहतर नेता हैं, उनमें काबिलियत है : कीर्ति आजाद

ममता बनर्जी एक बेहतर नेता हैं, उनमें काबिलियत है : कीर्ति आजाद

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को कहा कि इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि ममता बनर्जी एक सक्षम नेता हैं। उनके अंदर काबिलियत है। वह भारतीय राजनीति में कई नेताओं से बेहतर हैं।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “यह लोग चाहते हैं कि प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा जैसी स्थिति पैदा हो जाए, ताकि वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सके।”उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग देश पर अपनी मानसिकता थोपने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग खानपान और कपड़ों से लोगों की पहचान कर रहे हैं। ऐसे में आप लोग इस पार्टी से जुड़े नेताओं की मानसिकता के बारे में सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं। यह जबरन अपनी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग सिर्फ भगवा की बात करते हैं। लेकिन, शायद इन लोगों को नहीं पता है कि सनातन धर्म में अनेकों रंग हैं।”उन्होंने आगे कहा, “सोमवार चंद्रमा का है, तो यह सफेद रंग का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार बजरंग बली का दिन है, तो यह लाल रंग का प्रतीक है। बुद्ध प्रकृति का प्रतीक है, तो यह हरा रंग का प्रतीक माना जाता है। बृहस्पति गुरु है, तो पीला रंग का प्रतीक माना जाता है और शनिवार को तो पूरी दुनिया जानती है। रविवार को हर दिन का प्रतीक माना जाता है।”
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)