होम शरद पवार ने महाराष्ट्र को सत्ता में मनी-मसल पावर का प्रयोग करना सिखाया : संजय शिरसाट

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 30, 2024 09:02 PM

शरद पवार ने महाराष्ट्र को सत्ता में मनी-मसल पावर का प्रयोग करना सिखाया : संजय शिरसाट

शरद पवार ने महाराष्ट्र को सत्ता में मनी-मसल पावर का प्रयोग करना सिखाया : संजय शिरसाट

शरद पवार ने महाराष्ट्र को सत्ता में मनी-मसल पावर का प्रयोग करना सिखाया : संजय शिरसाट

शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट ने शनिवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से राज्यसभा सांसद संजय राउत के एकनाथ शिंदे के मानसिक संतुलन बिगड़ने वाले बयान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता शरद पवार के चुनाव में पैसे और सत्ता के दुरुपयोग के बयान और कांग्रेस नेता भाई जगपात द्वारा चुनाव आयोग की तुलना कुत्ते से करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मानसिक संतुलन बिगड़ने वाले बयान पर शिरसाट ने कहा, संजय राउत पागल हैं, उनकी बातों का कोई आधार नहीं है। उनको नींद भी नहीं आती होगी। मुख्यमंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे बहुत बार गांव गए हैं। संजय राउत को पागलपन का दौरा आया है, कुछ दिनों बाद वो आत्महत्या भी कर सकते हैं।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता एवं पूर्व सीएम शरद पवार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्ता और पैसे का दुरुपयोग के आरोप पर शिवसेना नेता ने कहा, यह उनका मजाक है। सत्ता में पैसे और मसल पावर का कैसे प्रयोग किया जाता है, महाराष्ट्र को यह शरद पवार ने सिखाया है। ऐसे में अगर वो ही इस बारे में बोल रहे हैं, तो यह मजाक है।कांग्रेस नेता भाई जगताप के चुनाव आयोग की तुलना कुत्ते से करने पर शिवसेना नेता ने कहा वो कुत्ता कहकर वफादार तो बता रहे हैं। वो सभी महाविकास अघाड़ी के लोग हैं और भौंक-भौंक कर खुद ही एक-दूसरे को काट रहे हैं। चुनाव आयोग को लेकर ऐसे बयान देकर वो बड़े नहीं बन सकते। सही मायने में इन पागल कुत्तों ने ही अपनी पार्टी को बदनाम किया है।बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। नतीजे 23 नवंबर को सामने आए, जिसमें सत्ताधारी महायुति को 230 से अधिक सीटों पर जीत मिली। हालांकि, अभी तक प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)