होम सीएम योगी ने श्रावस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 30, 2024 08:44 PM

सीएम योगी ने श्रावस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

सीएम योगी ने श्रावस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

सीएम योगी ने श्रावस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद श्रावस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।बता दें कि यूपी के श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां नेशनल हाईवे पर इकौना के पास टेंपो और कार की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, वहीं दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम और अफरातफरी का माहौल हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य किया। पुलिस ने बताया कि हादसे की प्रमुख वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार मानी जा रही है। मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)