होम सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का वायनाड दौरा, उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार करेंगी सभा को संबोधित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 30, 2024 08:33 PM

सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का वायनाड दौरा, उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार करेंगी सभा को संबोधित

सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का वायनाड दौरा, उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार करेंगी सभा को संबोधित

सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का वायनाड दौरा, उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार करेंगी सभा को संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को वायनाड दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी बतौर सांसद शनिवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र को संबोधित करेंगी।इस दौरान उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही वह दोनों एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे।यह बैठक शनिवार को कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में आयोजित की जाएगी। इसके बाद नीलांबुर के करुलई, वंडूर और एरानाड के एडवन्ना में क्रमश: दोपहर 2.15 बजे, दोपहर 3.30 बजे और शाम 4.30 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा के सदस्य के तौर पर संसद में शपथ ली। इस दौरान उनके एक हाथ में संविधान की किताब थी।लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर के साथ जीत हासिल की।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर विजय प्राप्त की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने लोकसभा में रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद वायनाड सीट खाली हो गई, जिस पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)