होम महाराष्ट्र और यूपी के उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यकर्ताओ को मिठाई बांटकर मनाया जश्न

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीझारखण्ड Sanjeev Kumar Saxena Nov 23, 2024 10:26 PM

महाराष्ट्र और यूपी के उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यकर्ताओ को मिठाई बांटकर मनाया जश्न

महाराष्ट्र और यूपी के उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यकर्ताओ को मिठाई बांटकर मनाया जश्न

महाराष्ट्र और यूपी के उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यकर्ताओ को मिठाई बांटकर मनाया जश्न

बटेंगे तो कटेंगे, नारे का सांसद ने किया समर्थन, बोले-महाराष्ट्र की जनता ने इसको सराहा

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने महाराष्ट्र में भाजपा को मिली जीत के बाद मिठाई बांटकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, इस नारे को महाराष्ट्र की जनता ने सराहा है। वही यूपी में हुए उपचुनाव में सात सीटें जीतने के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर अफवाह फैलाई थी। उपचुनाव में जनता ने उनको सबक सिखा दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र और यूपी की जनता का आभार जताया है।

महाराष्ट्र में भाजपा की जीत लगभग तय है। बहुमत के करीब पहुंचते ही भाजपा सांसद अरुण सागर ने आवास पर आए समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की बधाई दी। भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के अंदर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिल रही है। महाराष्ट्र की जनता बधाई की पात्र है। वहां की जनता ने पार्टी पर विश्वास किया है। भाजपा हमेशा उर्जावान कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों के दम पर चुनाव जीतती है। बटेंगे तो कटेंगे, नारा सही है। क्योंकि जो बटेंगे तो हम लोग कटेंगे। महाराष्ट्र की जनता ने इसको श्रेय देने का काम किया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उसका जनता को लाभ मिला है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही है। यूपी में कानून व्यवस्था का राज है। गुंडा माफिया अब दिखाई नही पड़ता है। उसी का परिणाम है कि आज नौ में से सात सीटे भाजपा ने जीती हैं। इंडिया गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान का सहारा लेकर झूठी अफवाह फैलाई थी। इंडिया गठबंधन ने हमारी भोली-भाली जनता को ठगने का काम किया था। उनकी चालबाजी को जनता समझ गई थी। इसलिए उपचुनाव का रिजल्ट सबके सामने है।

 

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)