होम BJP को सबसे ज्यादा सीटें, कौन बनेगा महाराष्ट्र का CM?

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 23, 2024 09:06 PM

BJP को सबसे ज्यादा सीटें, कौन बनेगा महाराष्ट्र का CM?

BJP को सबसे ज्यादा सीटें, कौन बनेगा महाराष्ट्र का CM?

BJP को सबसे ज्यादा सीटें, कौन बनेगा महाराष्ट्र का CM?

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर प्रचंड जीत हासिल कर ली है. अब सवाल है कि महाराष्ट्र का CM कौन होगा? महाराष्ट्र की राजनीति में कयासों का दौर जारी है.महाराष्ट्र का CM कौन होगा? इस सवाल पर बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महायुति में शामिल दलों के नेता (अगले मुख्यमंत्री के बारे में) फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री का चयन सभी के बीच परामर्श के बाद किया जाएगा.
'मुख्यमंत्री पद को लेकर कई विवाद नहीं'
देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि इस बात पर कोई विवाद नहीं होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. यह पहले दिन से तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने दिखा दिया है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है.फडणवीस ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करता है. उन्होंने महिला मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया है फडणवीस ने कहा ने कहा कि जनता ने झूठा विमर्श गढ़ने और धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटने के विपक्ष के प्रयासों को विफल कर दिया. भाजपा की टीम और पार्टी के नेताओं के समर्थन से विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ने में सफल रहे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)