होम महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई, झूठ और छल की करारी हार हुई: पीएम मोदी

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 23, 2024 09:01 PM

महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई, झूठ और छल की करारी हार हुई: पीएम मोदी

महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई, झूठ और छल की करारी हार हुई: पीएम मोदी

महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई, झूठ और छल की करारी हार हुई: पीएम मोदी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। झूठ और छल की करारी हार हुई है।'' पीएम मोदी ने कहा कि मैं झारखंड के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं। हम झारखंड के तेज विकास के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। 
आज परिवारवाद की हार हुई- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज नकारात्मक राजनीति की हार हुई है। आज परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। मैं देशभर में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।"
 देश अब सिर्फ विकास चाहता है- मोदी 
पीएम मोदी ने कहा, "आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने बीजेपी को मजबूत समर्थन दिया है। असम की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में एनडीए के लिए समर्थन बढ़ा है। ये दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है।" 
महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा - एक हैं, तो सेफ हैं
पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस और उसके ecosystem ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC/ST/OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ हैं। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता। एक हैं, तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)