होम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 22, 2024 08:00 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अन्तर्राष्ट्रीय  मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का उद्घाटन

लखनऊ, 22 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 25वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ का भव्य उद्घाटन आज प्रातः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया, जबकि उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पार्लियामेन्ट के स्पीकर, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीशों समेत 55 देशों से पधारे 200 से अधिक न्यायविदों व कानूनविदों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा में चार-चाँद लगा दिये। इससे पहले, सम्मेलन की संयोजिका एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने मुख्य अतिथि श्री योगी आदित्यनाथ एवं विशिष्ट अतिथि श्री ब्रजेश पाठक समेत विभिन्न देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया।

                सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सर्वप्रथम मैं सी.एम.एस. के संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी जी को भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से विश्व में एकता एवं शान्ति स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब आगामी 26 नवम्बर से संविधान के अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत हो रही है। श्री योगी ने आगे कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 की भावनाओं को आत्मसात कर सभी समस्याओं का शान्तिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है। इसके अलावा, इस ऐतिहासिक सम्मेलन में पधारे 55 देशों के मुख्य न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में ‘स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड परिसर में सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सुश्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्वलित कर स्वागत समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया जबकि लखनऊ की मेयर श्रीमती सुषमा खरकवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)