होम दोनों राज्यों में बनेगी इंडिया की सरकार, एनडीए का सुपड़ा होगा साफ : मृत्युंजय तिवारी

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Nov 22, 2024 07:02 PM

दोनों राज्यों में बनेगी इंडिया की सरकार, एनडीए का सुपड़ा होगा साफ : मृत्युंजय तिवारी

दोनों राज्यों में बनेगी इंडिया की सरकार, एनडीए का सुपड़ा होगा साफ : मृत्युंजय तिवारी

दोनों राज्यों में बनेगी इंडिया की सरकार, एनडीए का सुपड़ा होगा साफ : मृत्युंजय तिवारी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शनिवार को झारखंड और महाराष्ट्र के आने वाले चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्र में 'इंडिया' की सरकार बननी तय है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार और महाराष्ट्र में 'महाविकास अघाड़ी' की नई सरकार बनेगी और पूरी तरह से 'राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन' (एनडीए) और भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मामलों को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि, वो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। अगर राहुल गांधी किसी चीज पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, तो उस बात को गंभीरता से लेना चाहिए। राहुल गांधी जनता की आवाज को विपक्ष के नेता के रूप में उठा रहे हैं और सरकार को आईना दिखा रहे हैं। केंद्र सरकार के ऊपर जो सवाल खड़े होते हैं, उसका जवाब देना चाहिए।राहुल गांधी ने कहा था कि जिस तरीके से जो बाइडेन का मेमोरी लॉस हो गया है, उसी से मिलता-जुलता लक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इस पर आरजेडी नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने इसलिए यह कहा, क्योंकि पीएम मोदी जो वादा करते हैं, चुनाव के बाद उसको भूल जाते हैं। वो जनता से जो कमिटमेंट करते हैं, उसको भूल जाते हैं। इसलिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए कहा कि आप उस वादे को याद रखिए, जो जनता के साथ किए हैं।बता दें कि नेशनल 'मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन भारत' (एनएमओ भारत) ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष में एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर किए गए टिप्पणी पर निराशा व्यक्त की है और इस पर माफी मांगने की बात कही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)