होम हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं
हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं
चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने हाल में साजिश से राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा चलाया। अमेरिका समेत कुछ देशों की सरकारों और राजनयिकों ने खुले तौर पर अपराधियों को आश्रय प्रदान किया, यहां तक कि प्रतिबंध के सहारे इसमें दखल दिया।इस बारे में हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को भाषण देते हुए हांगकांग के न्याय विभाग का समर्थन किया। प्रवक्ता ने कहा कि मामले के न्यायोचित फैसले के बाद अमेरिका समेत कुछ देशों ने हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर लांछन लगाया और कालिख पोती। हांगकांग में गड़बड़ करने से चीन को रोकने की उनकी कुचेष्टा साफ दिखी।प्रवक्ता ने कहा कि एक देश दो व्यवस्थाओं की नीति पर कायम रहने का चीन की केंद्र सरकार का दृढ़ संकल्प कभी नहीं बदलेगा। केंद्र सरकार अविचल रूप से हांगकांग का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और नियमावली लागू करने में विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार का समर्थन करती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।