होम यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सीएम योगी ने दुख जताते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 21, 2024 07:34 PM

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सीएम योगी ने दुख जताते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सीएम योगी ने दुख जताते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सीएम योगी ने दुख जताते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

यूपी के मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा का संज्ञान लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।बता दें कि अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया था। एक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। बस के यात्रियों की मानें तो बस का चालक नशे में था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई थी। लोग जहां तहां फंसे हुए थे, किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।यह हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला और पांच माह का बच्चा भी शामिल है। बस अयोध्या से दिल्ली होते हुए आजमगढ़ जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)