होम दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरा पारा, इन राज्यों में बारिश बनेगी आफत, यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 19, 2024 08:57 PM

दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरा पारा, इन राज्यों में बारिश बनेगी आफत, यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरा पारा, इन राज्यों में बारिश बनेगी आफत, यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरा पारा, इन राज्यों में बारिश बनेगी आफत, यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश के अलग-अलग राज्यों में अब मौसम करवट लेने लगा है। उत्तरी राज्यों में ठंड का कोहरा का असर लगातार देखा जा रहा है वहीं दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है, जो अगले पांच दिनों तक सुबह और रात के समय बना रह सकता है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 23 नवंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है, जो धीरे-धीरे एक डिप्रेशन में बदल सकता है।

इन राज्यों में बारिश बनेगी आफत

पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भारी बारिश दर्ज की गई है। आगामी सप्ताह में तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तमिलनाडु में 19 और 25 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण 23 नवंबर से 25 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-हरियाणा में छाया रहेगा घना कोहरा

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दृश्यता 200 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि घने कोहरे से सड़कों, हवाईअड्डों और रेलवे मार्गों पर यातायात बाधित हो सकता है। इस दौरान लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने और कोहरे वाली लाइट्स का उपयोग करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य पर भी इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं। फेफड़ों की समस्याओं से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और घर में रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 9-13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सुबह और रात के समय हल्का से घना कोहरा और स्मॉग छाए रहने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)