होम पलूशन के बीच दिल्ली की इस सड़क पर वन-वे ट्रैफिक लागू; जारी हुए आदेश

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 19, 2024 08:50 PM

पलूशन के बीच दिल्ली की इस सड़क पर वन-वे ट्रैफिक लागू; जारी हुए आदेश

पलूशन के बीच दिल्ली की इस सड़क पर वन-वे ट्रैफिक लागू; जारी हुए आदेश

पलूशन के बीच दिल्ली की इस सड़क पर वन-वे ट्रैफिक लागू; जारी हुए आदेश

पलूशन की तगड़ी मार के बीच दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाले हिस्से पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए एकतरफा ट्रैफिक (One-Way Traffic) नियम लागू किए हैं।

यह कदम भीड़भाड़ कम करने और वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यह जानकारी मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

आदेश के अनुसार, भारी ट्रैफिक फ्लो के कारण यातायात के सुचारू संचालन में बाधा आ रही है। इतना ही नहीं न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन के माध्यम से सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाली लेन पर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जारी बयान में कहा गया है कि ट्रैफिक के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने और मोटर चालकों की सुविधा और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए लेन पर ट्रैफिक की आवाजाही को रेगुलेट करना जरूरी है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) एसके सिंह ने आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक सभी प्रकार के मोटर वाहनों के लिए सुजान मोहिंदर रोड की ओर से मथुरा रोड की ओर वन वे ट्रैफिक आवाजाही लागू की गई है। संबंधित एजेंसियां ​​मार्गदर्शन और सुविधा के लिए क्षेत्र में प्रतिबंध को इंगित करने वाले नियामक साइनबोर्ड लगाएंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)