होम UP: लखनऊ में कुख्यात गैंगस्टर कमलेश तिवारी का एनकाउंटर, दर्ज थे 25 से अधिक केस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2024 10:06 PM

UP: लखनऊ में कुख्यात गैंगस्टर कमलेश तिवारी का एनकाउंटर, दर्ज थे 25 से अधिक केस

UP: लखनऊ में कुख्यात गैंगस्टर कमलेश तिवारी का एनकाउंटर, दर्ज थे 25 से अधिक केस

UP: लखनऊ में कुख्यात गैंगस्टर कमलेश तिवारी का एनकाउंटर, दर्ज थे 25 से अधिक केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश कमलेश तिवारी के पैर में गोली लगी थी. पैर में गोली लगने के बाद पुलिश ने कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कियाथा.

जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश तिवारी की मौत होने के बाद पुलिस पर की कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं.

बदमाश कमलेश तिवारी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना के अंतर्गत स्थित दौलतगंज ब्राह्मणी टोला का रहना वाला था. पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. मुठभेड़ के दौरान कमेलश तिवारी के पैर में गोली लगी थी. जिसके बाद बो भाग नहीं सका, जबकि उसके साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए थे. कमलेश तिवारी के खिलाफ लूट और मारपीट के 25 से अधिक मुकदमें अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.

अस्पताल में हुई मौत

पुलिस ने 22 अक्टूबर की रात को भीठौली क्रासिंग से CDRI के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पैर पर गोली मारने के बाद कमलेश को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार करने के बाद उसे घायल अवस्था में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया था. वहीं इलाज के दौरान कमलेश तिवारी की मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी. वहीं उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

पुलिस नहीं बता रही मौत की वजह

लखनऊ की क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि नार्थ की क्राइम टीम और जानकीपुरम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कमलेश को अरेस्ट किया था. कमलेश की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया है. परिजनों ने कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार किया है. पुलिस और जेल प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे तथ्यों को बताने में असमर्थ है. कमलेश की मौत किस वजह से हुई किसी को पता नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)