होम चंद्रबाबू नायडू के भाई की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराए गए भर्ती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2024 09:23 PM

चंद्रबाबू नायडू के भाई की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराए गए भर्ती

चंद्रबाबू नायडू के भाई की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराए गए भर्ती

चंद्रबाबू नायडू के भाई की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराए गए भर्ती

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भाई राममूर्ति नायडू की तबियत खराब होने पर उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीमारी के कारण राममूर्ति का पिछले एक सप्ताह से हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत काफी खराब बताई जा रही है।

राममूर्ति नायडू ने 1994 से 1999 तक तेलुगु देशम पार्टी के लिए चंद्रगिरि विधान सभा क्षेत्र के विधायक के रूप में अपनी सेवा दी है।

राममूर्ति के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद नायडू शनिवार को सुबह ही विधानसभा से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकेश गन्नावरम हवाई अड्डे से यात्रा कर रहे हैं। नायडू (जो फिलहाल दिल्ली के दौरे पर हैं) राज्य चुनाव अभियान में भाग लेने के लिए आज महाराष्ट्र के लिए रवाना होने वाले थे। मुख्यमंत्री के भाई राममूर्ति की बिगड़ती सेहत की खबरों के बाद, उम्मीद है कि वह अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर हैदराबाद जाएंगे।

सीएम नायडू के कार्यक्रमों में बदलाव

फिलहाल, उनके सभी कार्यक्रम रद्द करने और हैदराबाद वापस लौटने की उम्मीद है। दिल्ली में एक निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नायडू हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान लेंगे। इस बीच, पार्टी सूत्रों ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सदस्य और समर्थक राममूर्ति नायडू की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने बीते दिनों वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.94 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। वित्त मंत्री पय्यवुला केशव ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य राज्य की वित्तीय स्थिति को वापस पटरी पर लाना है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित राजस्व घाटा करीब 34,743.38 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 2.12 प्रतिशत) और राजकोषीय घाटा लगभग 68,742.65 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 4.19 प्रतिशत) रहने का अनुमान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)