होम जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के जंगल में सेना का तलाशी अभियान, 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2024 08:30 PM

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के जंगल में सेना का तलाशी अभियान, 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के जंगल में सेना का तलाशी अभियान, 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के जंगल में सेना का तलाशी अभियान, 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी के शहीद हो गए। इसके एक दिन बाद सोमवार को केशवान के घने जंगलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान जारी है।

सुरक्षा बल बीते गुरुवार को 2 ग्राम रक्षा गार्ड का अपहरण और हत्या करने वाले आतंकवादियों की तलाश में चार दिन से वन्य क्षेत्र की खाक छान रहे हैं। रविवार को मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश दल ने केशवान वन्य इलाके में सुबह करीब 11 बजे आतंकवादियों की घेराबंदी की। मुठभेड़ 4 घंटे से अधिक समय तक हुई।

एनकाउंटर में सेना की 2 पैरा के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए और 3 अन्य सैनिक घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की मुठभेड़ के बाद से आतंकवादियों की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 2 वीडीजी की हत्या के लिए जिम्मेदार 3-4 आतंकवादी अब भी इलाके में छिपे हैं और व्यापक तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की तलाश कर रहे सुरक्षा बलों के लिए घना जंगल और दुर्गम भौगोलिक स्थिति चुनौती पैदा कर रहे हैं।

गोली मारकर कर दी गई हत्या

आतंकवादियों ने गुरुवार को वीडीजी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार का नजदीकी कुंतवाड़ा जंगल में अपहरण कर लिया था। इसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरी ओर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने शहर के शिवपुरा इलाके में शिविर में अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल निर्मल पाल सिंह ने सीआरपीएफ की 61 बटालियन के शिविर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों के मुताबिक, सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह अभी पता नहीं चला है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)